upma alnkar  उपमा अलंकार। 



Hi friends आप लोग का क्या हल मैं आशा करता हूँ ,की आप लोग अच्छे होंगे।  क्या आप को भी उपमा अलंकार को समझ ने में कोई दिक्कत होती है।   यदि होती है तो कोई बात नहीं है , सिर्फ आप इसे पढ़ लीजिये आप को उपमा अलंकार हमेशा के लिए याद हो जाये गा।

तो चलिए देखते है।


उपमा अलंकार   UPMA ALNAKAR 


DEFINITION परिभाषा __    


सामान गुण  धर्म के आधार पर जहाँ एक वस्तु या व्यक्ति के रूप, रंग और गुण की समानता या तुलना किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु के रूप ,रंग गुण   से की जाती है तो वहाँ उपमा अलंकार होता  है।



आप ऐसे समझे 


उपमा अलंकार में किसी एक वस्तु या व्यक्ति की तुलना किसी दूसरे वस्तु या व्यक्ति से की जाती है।


जैसे __             हाय फूल सी कोमल बच्ची हुई राख की ढेरी।  


उपमा अलंकार का उदाहरण देखें।



(1 )  हाय फूल सी कोमल बच्ची हुई राख की ढेरी। 



यहाँ बच्ची की तुलना फूल से की गई है इसलिए यहाँ उपमा अलंकार होगा।  


(2 )    हरिपद कोमल कमल -से।  


यहाँ हरी यानि भगवान के पैर की तुलना कमल के फूल की कोमलता से किया गया है।  इस लिए यहाँ उपमा अलंकार है। 


समझ में आया ना।  क्या ! नहीं आया।  नहीं आया तो कोई बात नहीं है मैं हूँ ना , चलो फिर से एक और उदाहरण देखते है।   इसबार समझ लेना MARK का सवाल है ठीक।



उदाहरण _-    पीपर पात  सरिस मन डोला।  


यहाँ पर मन की तुलना पीपर के पत्ते से की गयी है , इसमें यह दर्शया गया है की मेरा मन पीपर के पत्ते की तरह हिलता है।  इसलिए यहाँ उपमा अलंकार होगा।


अब समझ में आ गया होगा ना मेरे भाई , मुस्कुरा रहे हो लगता है की समझ में आ गया।




उपमा अलंकार के भाग।  BODY OF SIMILE . 


SIMILE यानि उपमा अलंकार के चार भेद होते है, जो निम्न हैं।  ध्यान से देखना मेरे दोस्त।


1    उपमेय 
2    उपमान 
3    साधरण धर्म 
4     वाचक शब्द    


1    उपमेय 

परिभाषा 

जिसकी तुलना की जाती है उसे उपमेय कहते है ,   जैसा की  पहले उदाहरण में बच्ची उपमेय है।


2    उपमान 

परिभाषा 


 जिससे तुलना की जाती है उसे उपमान होता है।  जैसा की पहले उदाहरण में फूल उपमान है।



3    साधरण धर्म

परिभाषा 

तुलना का आधार अर्थात जिसके आधार पर तुलना की जाती है , जैसा की पहले वाक्य में कोमलता साधारण धर्म है।

4     वाचक शब्द 

परिभाषा 


तुलनीय शब्द अर्थात जिस शब्द के आधार पर तुलना की जाती है उसे वाचक शब्द कहते है।  जैसा की पहले उदाहरण में स्त्री वाचक शब्द है।


उदाहरण 


1 )   उदाहरण EXAMPLE _- 

 पीपर पात सरिस मन डोला।


स्पष्टीकरण __

मन ____      उपमेय है

पीपर पात ____     उपमान है

सरिस   ___--      वाचक शब्द है।

डोला _____        साधारण धर्म है।




2 ) उदाहरण EXAMPLE __  



हरीपद कोमल कमल_ से।

स्पष्टीकरण __

यहाँ पर

हरिपद    ____       उपमेय है।


कमल ______      उपमान  है।

से ________       वाचक शब्द   है।

कोमल ____        साधारण धर्म  है।



EXAMPLE  उदाहरण ____   


  हाय फूल सी कोमल बच्ची हुई राख की ढेरी।


स्पष्टीकरण __ 

यहाँ पर 

बच्ची _____    उपमेय है।  

फूल______    उपमान है।

कोमलता ___   साधारण कर्म है।

स्त्री _______    वाचक शब्द है।



इन उदाहरण को अपने आप से स्पष्टीकरण   कीजिए , हो सके तो COMMENT करके बताईए गा।  

उदाहरण __  


सावन के बादलों - सी उसकी आँखें बरसने लगी।  


मखमल के झूले पड़े हाथी - सा टीला।  

Post a Comment

Previous Post Next Post